शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : यस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, एचसीएल टेक, टीवीएस मोटर और कोटक महिंद्रा बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें यस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, एचसीएल टेक, टीवीएस मोटर और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - अंबुजा सीमेंट्स, टीवीएस मोटर, कोटक महिंद्रा बैंक, अजंता फार्मा, बीएएसएफ, कैन फिन होम्स, कॉनकॉर, एक्साइड इंडस्ट्रीज, गोदरेज प्रॉपर्टीज, गैमन इंडिया, गृह फाइनेंस, रेमंड और शॉपर्स स्टॉप
पर्सिस्टेंट सिस्टम्स - तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च में मुनाफा 7.6% घट कर 84.47 करोड़ रुपये रह गया।
यस बैंक - बैंक को 1,506.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।
हीरो मोटोकॉर्प - मुनाफा 24.5% की गिरावट के साथ 730.3 करोड़ रुपये रह गया।
कैस्ट्रॉल इंडिया - मुनाफा 185 करोड़ रुपये रहा, जबकि आमदनी 5.3% की गिरावट के साथ 976.2 करोड़ रुपये रह गया।
एनटीपीसी - गादरवाड़ा संयंत्र की पहली इकाई की शुरुआत करेगी।
एनएचपीसी - अर्ध-भूमिगत बंकरों के निर्माण और भूमिगत गुफाओं के निर्माण के लिए भारतीय सेना के साथ समझौता किया।
ऑनमोबाइल ग्लोबल - सहायक कंपनी ऑनमोबाइल बांग्लादेश टेक का शुभारंभ किया।
एचसीएल टेक - एचसीएल टेक के साथ चेरवेल सॉफ्टवेयर करार किया।
रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट - कंपनी ने 3 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की।
जेएसडब्ल्यू एनर्जी - कंपनी ने तेलंगाना राज्य डिस्कॉम से 300 मेगावाट बिजली खरीद ऑर्डर हासिल किया। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!