शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला (Cipla) ने पूरा किया दक्षिण अफ्रीकी कंपनी का अधिग्रहण

प्रमुख दवा निर्माता कंपनी सिप्ला (Cipla) ने दक्षिण अफ्रीकी कंपनी ब्रांडमेड (Brandmed) में 30% हिस्सेदारी के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

बता दें कि 32 करोड़ रुपये का यह सौदा सिप्ला ने कनेक्टेड स्वास्थ्य क्षेत्र में अपना विस्तार करने के लिए किया है।
इससे पहले फरवरी में सिप्ला ने ऐसी ही साझेदारी के लिए अपनी सहायक कंपनी गोल्डनक्रॉस फार्मा (Goldencross Pharma) के जरिये वेल्थी थेराप्यूटिक्स की 11.71% हिस्सेदारी अधिग्रहण करने के लिए 10.5 करोड़ रुपये का सौदा किया था।
करार के तहत साझेदारों की योजना मधुमेह और कार्डियोलॉजी की स्थानी थेरेपियों में रोगी के बेहतर परिणामों के लिए फार्माकोथेरेपी और डिजिटल चिकित्सीय संयोजन देने की है। समझौते के अंतर्गत मधुमेह या हृदय रोगियों के लिए बहुभाषी नैदानिक रूप से मान्य डिजिटल रोग प्रबंधन मंच उपलब्ध कराया जायेगा।
ब्रांडमेड में हिस्सेदारी खरीदने के लिए सिप्ला ने अपनी दक्षिण अफ्रीकी इकाई सिप्ला मेडप्रो के जरिये भुगतान किया है।
उधर बीएसई में सिप्ला का शेयर 568.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मामूली वृद्धि के साथ 568.55 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 558.80 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयरों में 4.00 रुपये या 0.70% की कमजोरी के साथ 564.45 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर सिप्ला की बाजार पूँजी 45,477.81 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!