शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) के जनवरी-मार्च मुनाफे में 270.5% की जोरदार उछाल

वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही के मुकाबले 2018-19 की समान तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) के मुनाफे में 270.5% की जबरदस्त वृद्धि हुई है।

कंपनी का मुनाफा 42.28 करोड़ रुपये के मुकाबले 156.66 करोड़ रुपये रहा। वहीं कंपनी की कुल आमदनी भी 533.09 करोड़ रुपये के मुकाबले 125.70% की वृद्धि के साथ 1,203.21 करोड़ रुपये की रही। कंपनी का एबिटा 74 करोड़ रुपये से 327% की बढ़ोतरी के साथ 314 करोड़ रुपये की रही।
साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च की तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज की बिक्री 14,71,105 वर्ग फीट के मुकाबले 153% की बढ़ोतरी के साथ 37,18,690 वर्ग फीट और बुकिंग वैल्यू 1,054 करोड़ रुपये से 105% की बढ़ोतरी के साथ 2,161 करोड़ रुपये की रही।
हालाँकि आमदनी और मुनाफे में जोरदार बढ़ोतरी के बावजूद गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर दबाव में है। बीएसई में गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 857.15 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की गिरावट के साथ 854.90 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार के दौरान 816.95 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 27.85 रुपये या 3.25% की गिरावट के साथ 829.30 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 19,010.94 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 988.00 रुपये और निचला स्तर 462.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!