शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो एनटीपीसी (NTPC) इस तरह जुटायेगी 3,056.50 करोड़ रुपये

सरकारी बिजली वितरण कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने 3,056.50 करोड़ रुपये जुटाने की योजना का ऐलान किया है।

एनटीपीसी शुक्रवार 03 मई को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने जा रही है। तीन वर्षीय मैच्योरिटी अवधि वाले इन डिबेंचरों पर 7.93% प्रति वर्ष की कूपन दर है।
एनटीपीसी ने इन डिबेंचरों को बीएसई तथा एनएसई दोनों सूचकांकों पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव रखा है।
एनटीपीसी ने घोषणा की है कि डिबेंचरों के जरिये जुटायी जाने वाली पूँजी का इस्तेमाल कंपनी पूँजीगत व्ययों को पूरा करने, मौजूदा ऋण के पुनर्गठन, कार्यकारी पूँजी और अन्य सामान्य कारोबारी आवश्यक्ताओं को पूरा करने के लिए करेगी।
उधर बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 134.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मामूली वृद्धि के साथ 134.20 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 134.60 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में कंपनी का शेयर 0.45 रुपये या 0.34% की कमजोरी के साथ 133.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,32,240.76 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 146.48 रुपये और निचला स्तर 106.71 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख