शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की अप्रैल बिक्री में 17.2% की गिरावट

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी अप्रैल बिक्री के आँकड़े घोषित कर दिये हैं।

साल दर साल आधार पर मारुति सुजुकी की अप्रैल बिक्री में 17.2% की गिरावट आयी है। अप्रैल 2018 में 1,72,986 वाहनों के मुकाबले अप्रैल 2019 में मारुति ने 1,43,245 वाहन बेचे। बता दें कि घरेलू बिक्री में भारी गिरावट से मारुति की कुल बिक्री प्रभावित हुई।
मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री 18.7% घट कर 1.34 लाख इकाई रह गयी, जबकि निर्यात 14.6% की बढ़ोतरी के साथ 9,177 इकाई रह गया। इस बीच मारुति की यात्री कार बिक्री 22.9% की गिरावट के साथ 97,701 इकाई रह गयी। वहीं इसके कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट (स्विफ्ट, इग्निस, डिजायर, बलेनो आदि) की बिक्री 22% घटी, जबकि मिनी सेगमेंट (ऑल्टो और वैगनआर) की बिक्री में 39.8% की भारी गिरावट दर्ज की गयी। हालाँकि कंपनी की सुपर कैरी मॉ़डल की बिक्री 50.2% की वृद्धि के साथ 2,319 इकाई रही।
उधर मंगलवार को बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 173.45 रुपये या 2.54% की गिरावट के साथ 6,658.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,01,146.05 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 9,922.85 रुपये और निचला स्तर 6,324.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!