शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) ने किये 4 लाख से अधिक शेयर आवंटित

जेएसडब्ल्यू ग्रुप (JSW Group) की जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) ने 4 लाख से अधिक शेयर आवंटित किये हैं।

कंपनी ने सूचीबद्धता सहित सभी औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद 4,25,379 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं। इसके साथ ही कंपनी की इश्यूड और चुकता पूँजी 16,41,46,29,660 रुपये की हो गयी है।
उधर मंगलवार को बीएसई में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का शेयर 0.20 रुपये या 0.29% की वृद्धि के साथ 69.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 11,432.79 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 85.90 रुपये और निचला स्तर 56.00 रुपये रहा है।
1994 में स्थापित की गयी जेएसडब्ल्यू एनर्जी की परिचालन क्षमता 3,740 मेगावाट है। इसके अलावा कंपनी की 8,630 मेगावाट की बिजली उत्पादन परियोजनाएँ प्रारंभिक चरण में हैं। (शेयर मंथन, 01 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख