शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : डाबर इंडिया, बंधन बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीवीएस मोटर और मारुति सुजुकी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें डाबर इंडिया, बंधन बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीवीएस मोटर और मारुति सुजुकी शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - डाबर इंडिया, बंधन बैंक, हैटसन एग्रो प्रोडक्ट, हिंदुस्तान जिंक, जेएम फाइनेंशियल, एमआरएफ, रेडिको खेतान, सनटेक रियल्टी, टाटा पावर, बॉम्बे डाइंग और लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक
मारुति सुजुकी - मारुति की अप्रैल बिक्री 17.2% की गिरावट के साथ 1,43,245 इकाई रह गयी।
आयशर मोटर्स - अप्रैल बिक्री 17% घट कर 62,879 इकाई रह गयी।
अतुल ऑटो - अप्रैल 2019 में वाहन बिक्री 22.21% की बढ़ोतरी के साथ 3,346 इकाई रही।
एस्कॉर्ट्स - अप्रैल में ट्रैक्टर बिक्री 14.9% गिरावट के साथ 5,264 इकाई रह गयी।
अंबुजा सीमेंट्स - जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफा 57.1% की गिरावट के साथ 427 करोड़ रुपये रहा।
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज - तिमाही मुनाफा 12% की बढ़ोतरी के साथ 294.3 करोड़ रुपये रहा।
अजंता फार्मा - अजंता फार्मा का जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफा 5.9% की गिरावट के साथ 88.9 करोड़ रुपये रहा।
आईसीआईसीआई बैंक - बैंक का बोर्ड 06 मई को पूँजी जुटाने पर विचार करेगा।
टीवीएस मोटर - मुनाफा 19.2% की गिरावट के साथ 133.8 करोड़ रुपये रहा।
लक्ष्मी विलास बैंक - बैंक ने एमसीएलआर में संशोधन किया। (शेयर मंथन, 02 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!