शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वाहन बिक्री में बढ़ोतरी से उछला अतुल ऑटो (Atul Auto) का शेयर

वाहन निर्माता कंपनी अतुल ऑटो (Atul Auto) के शेयर में 4% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने आज अपने अप्रैल बिक्री के आँकड़े घोषित किये हैं। साल दर साल आधार पर अतुल ऑटो की अप्रैल बिक्री में 22.21% की वृद्धि हुई है। अप्रैल 2018 में 2,738 वाहनों के मुकाबले अतुल ऑटो ने 2019 की समान अवधि में 3,346 वाहन बेचे।

इससे पहले मार्च में अतुल ऑटो की वाहन बिक्री साल दर साल आधार पर 4,003 इकाई के मुकाबले 15.21% की बढ़ोतरी के साथ 4,612 इकाई रही थी।
बिक्री में बढ़ोतरी से अतुल ऑटो के शेयर को काफी सहारा मिला है। बीएसई में अतुल ऑटो का शेयर 322.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 323.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 341.30 रुपये तक ऊपर चढ़ा है।
करीब 10 बजे अतुल ऑटो के शेयरों में 13.25 रुपये या 4.11% की तेजी के साथ 335.70 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 736.63 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 458.20 रुपये और निचला स्तर 266.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख