शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वाहन बिक्री बढ़ने से अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के शेयर में 4.5% से ज्यादा की उछाल

अप्रैल 2018 की तुलना में 2019 की समान अवधि में प्रमुख कारोबारी वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की घरेलू वाहन बिक्री में 10% की बढ़त हुई है।

घरेलू स्तर पर अप्रैल 2018 में बेचे गये कुल 11,951 वाहनों के मुकाबले अप्रैल 2019 में कंपनी ने 13,141 वाहन बेचे। इनमें कंपनी के हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 3,697 इकाई से 14% बढ़ कर 4,223 इकाई और मध्य एवं अधिक वजनदार वाणिज्यिक वाहनों की बिकवाली 8,254 इकाई से 8% की वृद्धि के साथ 8,918 इकाई रह गयी।
वहीं निर्यात के साथ अशोक लेलैंड की अप्रैल में कुल बिक्री देखें तो कंपनी ने 12,677 वाहनों के मुकाबले 7% अधिक 13,626 वाहन बेचे।
दूसरी तरफ बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 86.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 87.20 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में नीचे की ओर 85.80 रुपये तक गिरने के साथ ही अशोक लेलैंड के शेयर ने 91.75 रुपये का शिखर छुआ है।
करीब 2 बजे वाहन कंपनी के शेयरों में 4.00 रुपये या 4.61% की मजबूती के साथ 90.70 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 26,625.23 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 167.50 रुपये और निचला स्तर 77.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख