शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की अप्रैल बिक्री में 5% की बढ़ोतरी

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की अप्रैल बिक्री में साल दर साल आधार पर 5% की वृद्धि हुई है।

कंपनी ने अप्रैल 2018 में 3,04,795 वाहनों के मुकाबले 2019 के समान महीने में 3,18,937 वाहन बेचे। इनमें टीवीएस मोटर का निर्यात 61,798 इकाई से 13% बढ़ कर 69,565 इकाई रहा।
वहीं टीवीएस मोटर की कुल दोपहिया वाहन बिक्री 4% बढ़ोतरी के साथ 3,05,883 इकाई, स्कूटरों की बिकवाली 89,245 इकाई से 9% बढ़ कर 97,323 इकाई और मोटरसाइकिल बिक्री 9% अधिक 1,43,063 इकाई रही। इसके अलावा कंपनी के तिपहिया वाहनों की बिक्री में 15% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी, जो कि 11,377 इकाई के मुकाबले 13,104 इकाई रही।
दूसरी तरफ बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 491.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले भारी गिरावट के साथ 455.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान टीवीएस मोटर का शेयर 488.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 452.15 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 12.15 रुपये या 2.47% की कमजोरी के साथ 479.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 22,713.91 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 675.00 रुपये और निचला स्तर 448.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख