शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इस खबर से वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) के शेयर ने छुआ एक महीने का शिखर

खुदरा स्टोर श्रृंख्ला वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) का शेयर आज अपने पिछले एक महीने के शिखर तक चढ़ा।

दरअसल वी-मार्ट ने दो नये स्टोरों का शुभारंभ किया है। कंपनी ने हिमाचल प्रदेश और असम में 1-1 स्टोर खोला है।
इसके साथ ही भारत के 17 राज्यों के 174 शहरों में कंपनी के कुल स्टोरों की संख्या 220 हो गयी है। हिमाचल प्रदेश में कंपनी का यह तीसरा स्टोर है, जबकि असम में इसके कुल सात स्टोर हो गये हैं। नये स्टोरों के शुभारंभ की खबर से आज वी-मार्ट को सहारा मिला।
बीएसई में वी-मार्ट का शेयर 2,780.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 2,810.00 रुपये पर खुला, जो इसके पिछले एक महीने का भी शिखर है। कारोबार के दौरान हुई उठापटक के बीच कंपनी का शेयर 2,743.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा।
अंत में यह 16.00 रुपये या 0.58% की मजबूती के साथ 2,796.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,069.78 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,298.00 रुपये और निचला स्तर 1,874.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख