शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की घरेलू बिक्री में 20% की भारी गिरावट

भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स (Tata Motors) की अप्रैल बिक्री में साल दर साल आधार पर 20% की गिरावट आयी है।

अप्रैल 2018 में 53,511 इकाइयों की तुलना में 2019 की समान अवधि में कंपनी ने 42,577 इकाइयाँ बेचीं। इनमें घरेलू बाजार में वाणिज्यिक वाहनों की बिकवाली 36,276 इकाई से 18% घट कर 29,883 इकाई रही, जबकि यात्री वाहनों की बिक्री 17,235 इकाई के मुकाबले 26% गिर कर 12,694 इकाई रह गयी। इसके अलावा टाटा मोटर्स का निर्यात 53% की जोरदार गिरावट के साथ 1,402 इकाई रह गया।
अप्रैल में निर्यात में भारी गिरावट के लिए टाटा मोटर्स ने जो कारण बतायें हैं, जिनमें श्रीलंका में नये नियम एवं राजनीतिक अनिश्चितता और मध्य पूर्व के मोटर वाहन बाजार में मंदी शामिल हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 207.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 204.90 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 213.70 रुपये तक चढ़ा है।
करीब 2.20 बजे टाटा मोटर्स के शेयरों में 3.00 रुपये या 1.45% की बढ़ोतरी के साथ 210.15 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 60,677.63 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 346.75 रुपये और निचला स्तर 141.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!