शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर नतीजों से चढ़ा फेडरल बैंक (Federal Bank) का शेयर

फेडरल बैंक (Federal Bank) के शेयर में करीब 2.5% की मजबूती देखने को मिल रही है।

2018 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2019 की समान अवधि में फेडरल बैंक के मुनाफे में 163.13% की वृद्धि हुई। बैंक का मुनाफा 144.99 करोड़ रुपये के मुकाबले 381.51 करोड़ रुपये हो गया। इसी दौरान फेडरल की शुद्ध ब्याज आमदनी 933.22 करोड़ रुपये से 17.5% की बढ़त के साथ 1,096.53 करोड़ रुपये रही, जबकि अन्य आमदनी 314.17 करोड़ रुपये के मुकाबले 31.05% की बढ़ोतरी के साथ 411.72 करोड़ रुपये रही।
फेडरल बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी आशुतोष खजूरिया के मुताबिक मुख्य रूप से विदेशी मुद्रा लेन-देन और ग्राहक संबंधों के विस्तार से बैंक के परिणामों से सहारा मिला है।
गौरतलब है कि फेडरल बैंक के मुनाफे पर प्रोविजन घटने का भी काफी अच्छा असर पड़ा। बैंक के प्रोविजन साल दर साल आधार पर 371.53 करोड़ रुपये के मुकाबले 177.76 करोड़ रुपये के रह गये। ठीक पिछली तिमाही के मुकाबले फेडरल बैंक का सकल एनपीए अनुपात 3.00% से सुधर कर 2.92% और शुद्ध एनपीए अनुपात 1.69% के मुकाबले 1.48% रह गया।
साल दर साल आधार पर फेडरल बैंक के कुल एडवांस 20% की बढ़ोतरी के साथ 1,10,223 करोड़ रुपये के रहे।
बैंक के नतीजों पर टिप्पणी करते हुए प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने परिणामों को बेहतर बताया है।
इस बीच बीएसई में फेडरल बैंक का शेयर 97.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 101.00 रुपये पर खुल कर मजबूत स्थिति में बरकरार है। करीब सवा 10 बजे बैंक के शेयरों में 2.30 रुपये या 2.35% की मजबूती के साथ 100.05 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 105.00 रुपये और निचला स्तर 67.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!