शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो सरकार ने अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) को इसलिए दिखायी हरी झंडी

प्रमुख टायर निर्माता कंपनी अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के शेयर में 1.5% से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिल रही है।

अपोलो टायर्स को केंद्र सरकार से नीरज कँवर (Neeraj Kanwar) को प्रबंध निदेशक नियुक्त करने के लिए मंजूरी मिल गयी है। नीरज 28 मई 2019 से मार्च 2024 तक इस पद पर रहेंगे। अपोलो टायर्स ने यह घोषणा शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद की थी।
गौरतलब है कि 1995 में अपोलो टायर्स से जुड़ने के बाद नीरज 2009 से ही इसके प्रबंध निदेशक हैं। इससे पहले वे कंपनी में कार्यकारी निदेशक, संयुक्त प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे हैं।
बीएसई में अपोलो टायर्स का शेयर 201.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़ोतरी के साथ 201.95 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 197.70 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब सवा 2 बजे कंपनी के शेयरों में 3.25 रुपये या 1.61% की गिरावट के साथ 198.30 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 11,343.75 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 299.80 रुपये और निचला स्तर 192.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!