शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) के उत्पादन में बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर प्रमुख सीमेंट कंपनी सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) के अप्रैल उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गयी है।

कंसोलिडेटेड आँकड़ों के अनुसार अप्रैल 2018 में 26,168.5 करोड़ टन के मुकाबले कंपनी ने 2019 की समान अवधि में 3.79% अधिक 27,159.2 करोड़ टन सीमेंट का उत्पादन/खरीदारी की। हालाँकि सागर सीमेंट्स ने अप्रैल के लिए बिक्री के आँकड़े घोषित नहीं किये हैं। इससे पहले कंपनी बिक्री और उत्पादन के आँकड़े एक साथ घोषित करती रही है।
उधर बीएसई में सागर सीमेंट्स का शेयर 635.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की कमजोरी के साथ 624.80 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 620.05 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में सपाट 635.00 रुपये के भाव पर ही सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,295.40 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 1,074.10 रुपये और निचला स्तर 529.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख