शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) ने मिलाया उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग से हाथ

देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन उपकरण निर्माता बीएचईएल (BHEL) ने भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्रालय (Ministry of Heavy Industries and Public Enterprises) के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (एआरएआई) के साथ समझौता किया है।

बीएचईएल ने विभिन्न ई-मोबिलिटी परियोजनाओं पर सहयोग मजबूत करने के लिए एआरएआई के साथ करार किया है। करार के तहत बीएचईएल अपनी प्रौद्योगिकी डेवलपर और कार्यान्वयनकर्ता के रूप में खास क्षमता और एआरएआई अपनी उन्नत सुविधाओं तथा गतिशीलता उत्पादों के डिजाइन, परीक्षण और प्रमाणन में विशेषज्ञता से इलेक्ट्रिक और ट्रॉली बस, ईवी चार्जर, बैटरी और चार्जर परीक्षण के लिए समाधान तैयार करेंगी।
उधर बीएसई में बीएचईएल का शेयर 68.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह लगभग सपाट 68.60 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 65.50 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। अंत में यह 2.70 रुपये या 3.94% की गिरावट के साथ 65.85 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 22,929.39 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 86.80 रुपये और निचला स्तर 56.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!