शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इसलिए होने जा रही है एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के निदेशक मंडल की बैठक

22 मई को एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है।

उस बैठक में बैंक का बोर्ड 2 रुपये प्रति वाले प्रत्येक शेयर को 1 रुपये प्रति वाले दों शेयरों में उप-विभाजित करने के प्रस्ताव पर विचार करेगा।
जानकारी के लिए बता दें कि शेयर विभाजन आमतौर पर तब किया जाता है, जब शेयर की कीमत में वृद्धि हो जाती है। शेयर विभाजन शेयर की कीमत को नीचे लाने में मदद करता है, जिससे कम दाम पर आ जाने से खुदरा निवेशकों के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। जबकि एचडीएफसी बैंक का शेयर पिछले एक साल में 17% की बढ़ोतरी के साथ 2,328.40 रुपये पर आ गया।
बता दें कि एचडीएफसी बैंक दूसरी बार शेयरों का उप-विभाजन कर सकता है। इससे पहले बैंक ने जुलाई 2011 में 10 रुपये प्रति वाले हर शेयर 2-2 रुपये वाले 5 शेयरों में विभाजित कर दिया था।
उधर बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 2,328.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 2,363.00 रुपये पर खुला, जो इसके पिछले 52 हफ्तों की अवधि के शिखर (2,376 रुपये) काफी करीब है। करीब 11.10 बजे बैंक के शेयरों में 15.30 रुपये या 0.66% की मजबूती के साथ 2,343.70 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,38,668.59 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,376.00 रुपये और निचला स्तर 1,884.40 रुपये रहा। (शेयर मंथन, 07 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!