शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफे में गिरावट से दबाव में वेदांत (Vedanta) का शेयर

वेदांत (Vedanta) के शेयर में करीब 1.5% की गिरावट देखने को मिल रही है।

कंपनी ने कल अपने वित्तीय नतीजे घोषित किये थे, जिनमें वित्त वर्ष 2017-18 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2018-19 की समान अवधि में वेदांत के मुनाफे में 45.5% की गिरावट दर्ज की गयी। वेदांत ने 3,956 करोड़ रुपये की तुलना में 2,615 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
इसी दौरान वेदांत की शुद्ध आमदनी 27,630 करोड़ रुपये से 15.1% की गिरावट के साथ 23,468 करोड़ रुपये रह गयी। साल दर साल आधार पर ही वेदांत का एबिटा 20.3% की गिरावट के साथ 6,135 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 170 आधार अंकों की गिरावट के साथ 26.1% रह गया।
वेदांत की आमदनी को कमोडिटी की कम कीमतें, घरेलू जिंक और एल्युमीनियम कारोबार में कम मात्रा वृद्धि और रुपये के मजबूत होने से झटका लगा है। मगर अन्य आमदनी 64% की बढ़ोतरी के साथ 1,628 करोड़ रुपये रही, जिससे कंपनी के नतीजों को सहारा मिला।
हालाँकि वेदांत के नतीजों को आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अब भी अनुमान से बेहतर बताया है। कंपनी की आमदनी, एबिटा और मुनाफा ब्रोकिंग फर्म से बेहतर रहे।
उधर बीएसई में 163.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले वेदांत का शेयर कमजोरी के साथ 159.00 रुपये पर खुला। 10 बजे के करीब यह 2.35 रुपये या 1.44% की कमजोरी के साथ 161.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!