शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तीन गुने से अधिक रहा ब्रिगेड एंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) का मुनाफा

वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही के मुकाबले 2018-19 की समान अवधि में ब्रिगेड एंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) का मुनाफा तीन गुना से अधिक रहा।

कंपनी का मुनाफा 18.05 करोड़ रुपये के मुकाबले 59.66 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी की आमदनी में 433.5 करोड़ रुपये के मुकाबले 75.3% की वृद्धि के साथ 760 करोड़ रुपये रही।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के नतीजों को मजबूत और परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन के मामले में सभी मोर्चों पर अनुमान से बेहतर बताया है। ब्रोकिंग फर्म ने ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के लिए 692.3 करोड़ रुपये की आमदनी के साथ 45.9 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था।
साल दर साल पर ही ब्रिगेड एंटरप्राइजेज का एबिटा मार्जिन 280 आधार अंकों की गिरावट के साथ 28.3% रह गया। मगर यह ब्रोकिंग फर्म के अनुमानित 26.6% से बेहतर रहा।
उधर बीएसई में 229.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले ब्रिगेड एंटरप्राइजेज का शेयर मजबूती के साथ 235.00 रुपये पर खुला। साढ़े 10 बजे के करीब यह 1.10 रुपये या 0.48% की मजबूती के साथ 231.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख