शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वक्रांगी (Vakrangee) ने मिलाया डिश टीवी इंडिया से हाथ

तकनीकी कंपनी वक्रांगी (Vakrangee) ने डीटीएच (डायरेक्ट टू होम) सेवा प्रदाता डिश टीवी इंडिया (Dish TV India) के साथ करार किया है।

वक्रांगी ने डिश टीवी के दोनों ब्रांडों (डिश टीवी और डी2एच) के लिए सदस्यता रिचार्ज के वितरण और संग्रह सेवाएँ प्रदान करने के लिए समझौता किया है। इस साझेदारी से दूरस्थ क्षेत्रों के उपभोक्ता डिश टीवी और डी2एच ब्रांड की डीटीएच सेवाओं का लाभ उठा पायेंगे। साथ ही दोनों कंपनियाँ सुदूर और दूरस्थ क्षेत्रों में अपने नेटवर्क का विस्तार कर पायेंगी।
वक्रांगी के इस समय 3,504 वक्रांगी नेक्स्टजेन वक्रांगी केंद्र हैं, जो देश के 20 राज्यों, 340 से अधिक जिलों और 2,000 से अधिक पोस्टल कोड में फैले हैं। कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2021-22 तक इन केंद्रों की संख्या 75,000 तक बढ़ाने की है।
उधर बीएसई में 60.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले वक्रांगी का शेयर कमजोरी के साथ 59.65 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में हरे निशान में नहीं आ सका है। 11 बजे के करीब यह 1.00 रुपये या 1.66% की कमजोरी के साथ 59.35 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,284.00 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 77.45 रुपये और निचला स्तर 22.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!