शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनबीसीसी (NBCC) के शेयर में 4% की गिरावट

सरकारी निर्माण कंपनी एनबीसीसी (NBCC) का शेयर आज 4% की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

कंपनी ने अप्रैल में मिले ठेकों की घोषणा की है। एनबीसीसी को पिछले महीने कुल 361.91 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। वहीं मार्च में कंपनी को 3,031.70 करोड़ रुपये की परियोजनाएँ मिली थीं। सकारात्मक घोषणा के बावजूद आज एनबीसीसी के शेयरों में खूब बिकवाली हुई।
बीएसई में 56.25 रुपये पिछले बंद स्तर के मुकाबले एनबीसीसी का शेयर हल्की गिरावट के साथ 55.95 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 53.85 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। अंत में एनबीसी का शेयर 2.25 रुपये या 4.00% की कमजोरी के साथ 54.00 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 9,720.00 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 105.00 रुपये और निचला स्तर 46.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख