शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीई शिपिंग (GE Shipping) ने सौंपा जलयान 'जग विष्णु', शेयर मजबूत

देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी जहाजरानी कंपनी जीई शिपिंग (GE Shipping) के शेयर में 1% से ज्यादा की मजबूती दिख रही है।

दरअसल कंपनी ने 1994 में बने बहुत बड़े गैस वाहक 'जग विष्णु' को इसके खरीदार को सौंप दिया है। कंपनी ने इस जहाज की बिक्री की सौदा जनवरी 2019 में किया था।
इसके साथ ही जीई शिपिंग के बेड़े में 47 जहाज रह गये हैं, जिनमें 34 टैंकर और 14 शुष्क थोक वाहक जहाज हैं। कुल 38.5 लाख डीडब्ल्यूटी क्षमता के साथ इन जहाजों की औसत आयु 11.44 वर्ष है।
उधर बीएसई में जीई शिपिंग का शेयर 267.75 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की मजबूती के साथ 269.60 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे यह 3.25 रुपये या 1.21% की मजबूती के साथ 271.00 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,127.93 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 366.00 रुपये और निचला स्तर 240.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख