शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने किया टैगबॉक्स (TagBox) में निवेश

प्रमुख दोपहिया वहन निर्माता टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने बेंगलुरु में स्थित स्टार्ट-अप (Start-Up) टैगबॉक्स (TagBox) में 26.69 करोड़ रुपये (38.5 लाख डॉलर) निवेश किया है।

टैगबॉक्स एत मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म कंपनी है। टैगबॉक्स इस पूँजी का इस्तेमाल वैश्विक स्तर पर विस्तार करने के साथ-साथ उत्पाद नवाचार और अनुसंधान एवं विकास को मजबूत करने में खर्च करेगी।
हाल ही में टीवीएस मोटर की सिंगापुर स्थित सहायक कंपनी ने पुणे में स्थित औद्योगिक इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) कंपनी ऐल्टीजॉन (Altizon) में निवेश किया था। ऐल्टीजॉन ने टीवीएस की इकाई के अलावा कई निवेशकों से 70 लाख डॉलर जुटाये थे।
उधर बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 490.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की गिरावट के साथ 489.00 रुपये पर खुला है। करीब सवा 11 बजे यह 7.90 रुपये या 1.61% की कमजोरी के साथ 482.45 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 22,920.58 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 634.00 रुपये और निचला स्तर 448.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख