शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के अप्रैल उत्पादन में 2% की बढ़ोतरी दर्ज

साल दर साल आधार पर जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के अप्रैल क्रूड स्टील उत्पादन में 2% की बढ़त आयी है।

कंपनी ने अप्रैल 2018 में 13.61 लाख टन के मुकाबले 2019 के समान महीने में 13.93 लाख टन स्टील का उत्पादन किया। इनमें कंपनी के फ्लैट रोल्ड उत्पादों का उत्पादन 9.67 लाख टन से 1% घट कर 9.53 लाख टन हो गया, जबकि लंबे रोल्ड उत्पादों का उत्पादन 3.24 लाख टन से 4% की वृद्धि के साथ 3.36 लाख टन हो गया।
गौरतलब है कि जेएसडब्ल्यू स्टील 13 अरब डॉलर वाले जेएसडब्ल्यू समूह की हिस्सा है, जो स्टील, ऊर्जा, इन्फ्रा, सीमेंट आदि कारोबारों में सक्रीय है। 1.8 करोड़ टन वार्षिक क्षमता वाली जेएसडब्ल्यू स्टील देश की प्रमुख एकीकृत इस्पात कंपनी है।
बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 289.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 288.70 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 280.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार बंद होने से कुछ मिनट पहले कंपनी के शेयरों में 4.25 रुपये या 1.47% की कमजोरी के साथ 285.10 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर जेएसडब्ल्यू स्टील की बाजार पूँजी 68,914.95 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 427.30 रुपये और निचला स्तर 256.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!