शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तिगुने से अधिक रहा ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) का मुनाफा

वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही के मुकाबले 2018-19 की समान अवधि में ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) का मुनाफा तीन गुने से भी अधिक रहा।

कंपनी ने 20.44 करोड़ रुपये के मुकाबले 64.04 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान दवा कंपनी की शुद्ध आमदनी 503.82 करोड़ रुपये के मुकाबले 21.73% की वृद्धि के साथ 613.32 करोड़ रुपये रही। ग्रेन्यूल्स इंडिया का एबिटा 53.31 करोड़ रुपये के मुकाबले 86.63% की बढ़त के साथ 99.49 करोड़ रुपये रहा।
बीएसई में ग्रेन्यूल्स इंडिया का शेयर 108.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 111.25 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 115.05 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 5.00 रुपये या 4.60% की बढ़ोतरी के साथ 113.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर ग्रेन्यूल्स इंडिया की बाजार पूँजी 2,889.52 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 123.35 रुपये और निचला स्तर 71.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!