शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) के शेयर में 2.5% से ज्यादा की मजबूती

विश्व में बड़े व्यास वाले पाइप की दूसरी सबसे बड़ी निर्माता कंपनी वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) के शेयर में 2.5% से अधिक की मजबूती दिख रही है।

14 मई को वेलस्पन कॉर्प के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है, जिसमें 5 रुपये प्रति वाले इक्विटी शेयरों की वापस खरीद पर विचार किया जायेगा। उसी बैठक में कंपनी का बोर्ड वित्त वर्ष 2018-19 के लिए इक्विटी शेयरों पर लाभांश की भी सिफारिश करेगा।
साथ ही वेलस्पन को एक नया पाइप आपूर्ति ठेका मिला है। कंपनी को 103 केएमटी (किलो मेट्रिक टन) पाइप की आपूर्ति करनी है। इसके साथ ही कंपनी के पास मौजूद कुल 1,698 केएमटी के ठेके हो गये हैं, जिनका मूल्य 149 अरब रुपये है।
उधर बीएसई में वेलस्पन कॉर्प का शेयर 140.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 143.10 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद यह 144.90 रुपये तक चढ़ा। सवा 11 बजे के आस-पास वेलस्पन कॉर्प का शेयर 4.00 रुपये या 2.86% की मामूली बढ़त के साथ 144.00 रुपये पर चल रहा है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 186.90 रुपये और निचला स्तर 89.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!