शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने बढ़ायी माइंडट्री (Mindtree) में हिस्सेदारी

प्रमुख इंजीनियरिंग निर्माण कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने आईटी सेवा प्रदाता माइंडट्री (Mindtree) में हिस्सेदारी बढ़ायी है।

लार्सन ऐंड टुब्रो ने खुले बाजार से माइंडट्री के 2% शेयर खरीद कर अपनी कुल शेयरधारिता 25.93% तक बढ़ा ली है। हाल ही में लार्सन ऐंड टुब्रो ने माइंडट्री में वीजी सिद्धार्थ (VG Siddhartha) की करीब 20% हिस्सेदारी खरीदी है। वीजी सिद्धार्थ कॉफी डे (Coffee Day) के संस्थापक और माइंडट्री में सबसे बड़े शेयरधारक हैं।
लार्सन ऐंड टुब्रो की योजना माइंडट्री में अपनी हिस्सा 66% तक बढ़ाने की है। पिछले महीने लार्सन ऐंड टुब्रो को माइंडट्री की 66.15% हिस्सेदारी खरीदने के लिए सीसीआई (भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग) की मंजूरी मिलने की भी खबर आयी थी।
दूसरी तरफ बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,356.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 1,364.40 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 1,345.80 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। 1.20 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 1.95 रुपये या 0.14% की हल्की गिरावट के साथ 1,354.75 रुपये पर कारोबार हो रहा है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,459.10 रुपये और निचला स्तर 1,183.40 रुपये रहा है।
वहीं माइंडट्री का शेयर इस समय गुरुवार के बंद भाव की तुलना में सपाट 978.50 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 10 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख