शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के तिमाही शुद्ध लाभ में 18.05% की बढ़ोतरी

2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में 461.53 करोड़ रुपये के मुकाबले 2019 की समान अवधि में आयशर मोटर्स (Eicher Motors) ने 18.05% अधिक 544.84 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

इस बीच आयशर की शुद्ध आमदनी 2,528 करोड़ रुपये से 1.2% की गिरावट के साथ 2,500 करोड़ रुपये रही। वहीं कंपनी का एबिटा 16% की गिरावट के साथ 685 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 491 आधार अंक घट कर 27.4% रहा।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आयशर मोटर्स के नतीजों को निराशाजनक बताया है। हालाँकि कंपनी की आमदनी अनुमान से अधिक रही। ब्रोकिंग फर्म ने आयशर मोटर्स के लिए 2,425 करोड़ रुपये की आमदनी और 589 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था।
बता दें कि आयशर मोटर्स के मशहूर ब्रांड रॉयल एन्फील्ड (Royal Enfield) की तिमाही बिक्री भी 12.9% की बढ़त के साथ 1.25 लाख इकाई रही। मगर बिक्री मात्रा 13.5% की गिरावट के साथ 1.96 लाख रह गयी।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में आयशर मोटर्स का शेयर 47.00 रुपये या 0.23% की वृद्धि के साथ 20,329.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 55,463.42 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 31,424.65 रुपये और निचला स्तर 18,780.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!