शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) की इकाई ने शुरू की नयी परियोजना

अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) की सहायक कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी यूपी (Adani Green Energy UP) ने उत्तर प्रदेश में 50 मेगावाट की एक नयी सौर ऊर्जा परियोजना शुरू की है।

इस परियोजना की बिजली उत्तर प्रदेश विद्युत निगम को बेची जायेगी, जिसके साथ कंपनी ने 25 वर्षीय बिजली खरीद करार (पीपीए) किया है। वर्तमान में अनुमोदित पीपीए टैरिफ 5.07 रुपये प्रति किलोवाट है।
साथ ही अदाणी ग्रीन एनर्जी की एक अन्य सहायक कंपनी अदाणी रिन्युएबल एनर्जी पार्क (Adani Renewable Energy Park) को 250 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना स्थापित करने के लिए ठेका मिला है।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 0.10 रुपये या 0.26% की गिरावट के साथ 38.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,091.84 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 77.60 रुपये और निचला स्तर 22.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!