शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) के मुनाफे में 9% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) के मुनाफे में 9% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी का चौथी तिमाही लाभ 142.92 करोड़ रुपये से बढ़ कर 155.76 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी कुल आमदनी 352.84 करोड़ रुपये से 69.2% अधिक 597.30 करोड़ रुपये रही। साथ ही इसका एबिटा 191.22 करोड़ रुपये से 22.12% की बढ़त के साथ 233.52 करोड़ रुपये रहा।
मुम्बई में स्थित प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी ओबेरॉय रियल्टी का कुल बुक किया गया क्षेत्र 1.31 लाख वर्ग फीट (मूल्य 263.32 करोड़ रुपये) से 10.68% अधिक 1.45 लाख वर्ग फीट (मूल्य 319.14 करोड़ रुपये) रहा।
वहीं पूरे साल में देखें तो कंपनी का मुनाफा वित्त वर्ष 2017-18 में 458.80 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018-19 में 78.05% की बढ़ोतरी के साथ 816.93 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी कुल आमदनी 1,292.01 करोड़ रुपये के मुकाबले 105.97% की बढ़ोतरी के साथ 2,661.25 करोड़ रुपये रही।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में ओबेरॉय रियल्टी का शेयर 19.15 रुपये या 3.82% की बढ़ोतरी के साथ 520.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 18,923.68 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 607.00 रुपये और निचला स्तर 351.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!