शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को इसलिए मिली निदेशक मंडल की मंजूरी

प्रमुख निर्माण इंजीनियरिंग लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को अपने निदेशक मंडल की मंजूरी मिल गयी है।

लार्सन ऐंड टुब्रो को सहायक कंपनी एलऐंडटी शिपबिल्डिंग (L&T Shipbuilding) का अपने साथ विलय करने के लिए बोर्ड की मंजूरी मिली है। मगर अभी इस योजना के लिए दोनों कंपनियों के लेनदारों और शेयरधारकों के साथ-साथ एनसीएलटी (राष्ट्रीय कंपनी कानून प्राधिकरण) की मंजूरी लेनी होगी।
दूसरी तरफ आज लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर कमजोर स्थिति में दिख रहा है। बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,355.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली कमजोरी के साथ 1,354.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 1,319.55 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
10 बजे के करीब कंपनी का शेयर 29.10 रुपये या 2.15% की कमजोरी के साथ 1,326.15 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,86,058.03 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,459.10 रुपये और निचला स्तर 1,183.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख