शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) ने अमेरिकी बाजार से वापस मंगायी दवा

टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) ने अमेरिकी बाजार से लोसर्टन पोटेशियम गोलियों की 8.82 लाख से अधिक शीशियाँ वापस मंगायी हैं।

टोरेंट फार्मा की अमेरिकी इकाई टोरेंट फार्मा इंक (Torrent Pharma Inc) ने उच्च रक्तचाप के उपचार में इस्तेमाल होने वाली इस दवा को वर्तमान के बेहतर विनिर्माण मानदंडों को पूरा न करने के कारण अमेरिका और प्यूर्टो रिको से वापस मंगाया है।
इस खबर से टोरेंट फार्मा का शेयर कमजोर होता दिख रहा है। बीएसई में टोरेंट फार्मा का शेयर 1,686.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली वृद्धि के साथ 1,699.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 1,657.25 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
साढ़े 10 बजे के करीब कंपनी का शेयर 23.80 रुपये या 1.41% की कमजोरी के साथ 1,663.10 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 28,143.30 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,964.00 रुपये और निचला स्तर 1,282.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख