शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उच्च प्रोविजन के कारण हुआ इंडियन बैंक (Indian Bank) को घाटा

2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में इंडियन बैंक (Indian Bank) को 189.77 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले वर्ष की समान तिमाही में 131.98 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। के मुनाफे में 66.8% की गिरावट आयी है। इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 1,637.71 करोड़ रुपये के मुकाबले 7.68% की बढ़त के साथ 1,763.46 करोड़ रुपये, ऑपरेटिंग मुनाफा 1,163.77 करोड़ रुपये के मुकाबले 7.01% की वृद्धि के साथ 1,245.40 करोड़ रुपये और अन्य आमदनी 16% की वृद्धि के साथ 570 करोड़ रुपये रही।
साथ ही सालाना आधार पर इंडियन बैंक के एनपीए में सुधार हुआ है। बैंक का सकल एनपीए अनुपात 7.37% की तुलना में 7.11% और शुद्ध एनपीए अनुपात 3.81% से गिर कर 3.75% रह गया, जो कि ठीक पिछली तिमाही में 4.42% रहा था। इसके अलावा बैंक के प्रोविजन 1,121 करोड़ रुपये के रहे, जिससे इसे तिमाही में घाटा हुआ।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा है कि बेहतर ब्याज आमदनी और अन्य आमदनी के सहारे इंडियन बैंक के कारबोरी नतीजे अच्छे रहे, मगर उच्च प्रावधानों के कारण इसे नुकसान हुआ।
बीएसई में इंडियन बैंक का शेयर 232.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 231.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 237.50 रुपये तक चढ़ा है। पौने 11 बजे के करीब बैंक का शेयर 1.30 रुपये या 0.56% की बढ़ोतरी के साथ 234.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 15 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख