शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डिबेंचर जारी करने की घोषणा से टोरेंट पावर (Torrent Power) में मजबूती

प्रमुख विद्युत उत्पादक कंपनी टोरेंट पावर (Torrent Power) के शेयर में 1% से ज्यादा की मजबूती दिख रही है।

टोरेंट पावर ने मंगलवार को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 10 लाख रुपये प्रति वाले 2,700 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित किये। इन डिबेंचरों पर 10.25% की कूपन दर है। टोरेंट पावर ने कल आवंटित किये गये डिबेंचरों पर एनएसई (NSE) के थोक ऋण बाजार सेगमेंट पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव रखा है।
दूसरी तरफ बीएसई में टोरेंट पावर का शेयर 242.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 242.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 247.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
12 बजे के करीब टोरेंट पावर के शेयरों में 2.95 रुपये या 1.21% की तेजी के साथ 245.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 11,811.16 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 276.60 रुपये और निचला स्तर 212.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख