शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफे में बढ़ोतरी से जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) के शेयर में मजबूती

2018 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2019 की समान तिमाही में जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) के शुद्ध लाभ में 8.7% की बढ़ोतरी हुई।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा 68.06 करोड़ रुपये से बढ़ कर 73.94 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 779.82 करोड़ रुपये से 11% अधिक 865.19 करोड़ रुपये की हुई। इसके अलावा जुबिलेंट फूडवर्क्स का तिमाही एबिटा 15.5% की बढ़त के साथ 147.6 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 70 आधार अंकों की बढ़ोतरी के साथ 17.1% रहा।
जनवरी-मार्च में 30 नये डोमिनोज पिज्जा स्टोर खोलने से कंपनी के नतीजों को सहारा मिला। तिमाही के दौरान डोमिनोज की ऑनलाइन बिक्री तेजी से बढ़ी और कुल डिलीवरी बिक्री में इसका 75% योगदान रहा।
वहीं वित्त वर्ष 2017-18 के मुकाबले 2018-19 में जुबिलेंट फूडवर्क्स का मुनाफा 56.4% की बढ़ोतरी के साथ 322.8 करोड़ रुपये और शुद्ध आमदनी 18.5% की बढ़ोतरी के साथ 3,530.7 करोड़ रुपये रही।
दूसरी तरफ बीएसई में जुबिलेंट फूडवर्क्स का शेयर 1,203.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 1,200.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 1,252.95 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
3.20 बजे के करीब जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयरों में 39.15 रुपये या 3.25% की मजबूती के साथ 1,242.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 16,405.73 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,575.00 रुपये और निचला स्तर 982.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!