शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

घाटे से मुनाफे में आयी ल्युपिन (Lupin), आमदनी भी बढ़ी

दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) को 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में 289.56 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में ल्युपिन को 783.54 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं ल्युपिन की शुद्ध आमदनी 4,033 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.2% की बढ़ोतरी के साथ 4,406 करोड़ रुपये रही।
अमेरिका में ल्युपिन की आमदनी साल दर साल आधार पर ही 16.1% की वृद्धि के साथ 1740.6 करोड़ रुपये और घरेलू कारोबार 9.1% की बढ़ोतरी के साथ 1,052.5 करोड़ रुपये रहा, जिससे इसकी शुद्ध आमदनी को सहारा मिला। वहीं कंपनी का एबिटा 23.1% की बढ़ोतरी के साथ 873.8 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 223 आधार अंक बढ़ कर 19.8% हो गया।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक ल्युपिन के नतीजे मिले-जुले रहे। इनमें आमदनी अनुमान के करीब रही, जबकि एबिटा मार्जिन अनुमान से बेहतर रहा।
बीएसई में ल्युपिन का शेयर 809.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 809.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 770.25 रुपये के निचले स्तर तक गिरा।
अंत में यह 26.05 रुपये या 3.22% की कमजोरी के साथ 783.10 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 35,438.78 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 986.00 रुपये और निचला स्तर 720.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!