शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुजरात पीपावाव (Gujarat Pipavav) के मुनाफे में 4.7% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में गुजरात पीपावाव (Gujarat Pipavav) के मुनाफे में 4.7% की वृद्धि दर्ज की गयी।

2017-18 की समान तिमाही में 48.5 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 50.9 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 165 करोड़ रुपये से 9% की बढ़ोतरी के साथ 180 करोड़ रुपये रही।
साल दर साल आधार पर ही गुजरात पीपावाव का एबिटा 7% की बढ़ोतरी के साथ 100 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 95 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 55.3% रहा।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा है कि कंपनी के नतीजे सभी मामलों में अनुमान के करीब रहे हैं। ब्रोकिंग फर्म ने गुजरात पीपावाव के लिए 175 करोड़ रुपये की आमदनी के साथ 99 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था।
गुजरात पीपावाव की कंटेनर मात्रा 7% की बढ़ोतरी के साथ 2.15 लाख बीस फुट समतुल्य इकाई (टीईयू) और बल्क मात्रा 58% की वृद्धि के साथ 5.2 लाख टन रही।
उधर बीएसई में गुजरात पीपावाव का शेयर 86.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की वृद्धि के साथ 87.00 रुपये पर खुला। 10.40 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 0.35 रुपये या 0.41% की कमजोरी के साथ 86.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,157.58 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 16 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!