शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूएसएफडीए (USFDA) से टिप्पणियाँ मिलने से टूटा ल्युपिन (Lupin) का शेयर

प्रमुख दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) को अमेरिकी दवाई नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने इसके औरंगाबाद संयंत्र के लिए तीन टिप्पणियाँ दी हैं।

यूएसएफडीए की ओर से टिप्पणियाँ मिलने का ल्युपिन के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। यूएसएफडीए ने 06 को शुरू करके बुधवार 15 मई को ही संयंत्र का निरीक्षण पूरा किया।
ल्युपिन इन टिप्पणियों का संतोषजनक ढंग से समाधान करने के लिए आश्वस्त है। बता दें कि यूएसएफडीए से टिप्पणी प्राप्त करने वाली कंपनी को 15 दिनों में सुधारात्मक और निवारक कार्य योजना के साथ लिखित में जवाब देना होता है।
उधर बीएसई में ल्युपिन का शेयर 783.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 771.90 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 736.10 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है, जो इसके पिछले एक महीने का निचला स्तर है। 11.20 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 24.95 रुपये या 3.19% की कमजोरी के साथ 758.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 34,325.52 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 16 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!