शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी घटने के बावजूद बढ़ा अमारा राजा (Amara Raja) का मुनाफा

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2018-19 की जनवरी-मार्च तिमाही में अमारा राजा (Amara Raja) के मुनाफे में 8.7% की बढ़त हुई है।

कंपनी ने 2017-18 की समान तिमाही में 110 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018-19 की समान अवधि में 119 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। वहीं इसी दौरान अमारा राजा की शुद्ध आमदनी 1,581 करोड़ रुपये से 0.9% की मामूली गिरावट के साथ 1,567 करोड़ रुपये हो गयी।
बता दें कि अमारा राजा के वित्तीय नतीजों को प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज शांत कहा है। ब्रोकिंग फर्म ने कंपनी के 142 करोड़ रुपये के मुनाफे और 1,715 करोड़ रुपये की आमदनी का अनुमान लगाया था।
साल दर साल आधार पर ही अमारा राजा का एबिटा 14.9% की बढ़ोतरी के साथ 242 करोड़ रुपये रहा।
उधर बीएसई में अमारा राजा का शेयर 625.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 620.30 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 638.55 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। 12 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 6.75 रुपये या 1.08% की मजबूती के साथ 632.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 10,795.35 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 16 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!