शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

संस्थापकों के बीच मतभेद की खबर से गिरा इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) का शेयर

इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) के शेयर में 6% से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिल रही है।

खबरों के अनुसार कंपनी के दोनों संस्थापकों राहुल भाटिया (Rahul Bhatia) और राकेश गंगवाल (Rakesh Gangwal) के बीच मतभेद बढ़ गया है। खबरों की माने तो राहुल भाटिया और राकेश अग्रवाल के बीच मतभेद की वजह एयरलाइन से संबंधित रणनीतियों और महत्वाकांक्षाओं को लेकर है।
बता दें कि इंटरग्लोब एविएशन में राकेश गंगवाल के परिवार की कुल हिस्सेदारी 36.69% और राहुल भाटिया के परिवार की कुल हिस्सेदारी 38.26% है। खबर यह भी है कि दोनों संस्थापक मतभेद समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि एयरलाइन के संचालन पर इसका प्रभाव न पड़े।
बता दें कि जेट एयरवेज के बंद होने से इंटरग्लोब एविएशन के पास व्यापारिक संभावनाएँ बढ़ी हैं।
उधर बीएसई में कंपनी का शेयर 1,608.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 1,580.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 1,487.10 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। साढ़े 12 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 99.50 रुपये या 6.19% की कमजोरी के साथ 1,509.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 58,060.81 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 16 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख