शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शिल्पा मेडिकेयर (Shilpa Medicare) को जोलेड्रॉनिक एसिड इंजेक्शन के लिए मंजूरी

प्रमुख दवा कंपनी शिल्पा मेडिकेयर (Shilpa Medicare) को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने जोलेड्रॉनिक एसिड इंजेक्शन के लिए हरी झंडी दिखा दी है।

जोलेड्रॉनिक एसिड इंजेक्शन एक अन्य दवा जोमेटा (ZOMETA) का जेनेरिक संस्करण है, जिसका इस्तेमाल हाइपरलकसीमिया द्रोह और बहु-मायलोमा (अस्थि मज्जा का एक घातक ट्यूमर) के लिए किया जाता है। आँकड़ों के अनुसार 2019 की पहली तिमाही में अमेरिकी में इस दवा की बिक्री 1.08 करोड़ डॉलर की रही थी।
उधर बीएसई में शिल्पा मेडिकेयर का शेयर 375.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की वृद्धि के साथ 372.50 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 370.20 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
1.50 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 2.70 रुपये या 0.72% की कमजोरी के साथ 372.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,035.65 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 16 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख