शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने घटायी सीएंट (Cyient) में हिस्सेदारी

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस (ICICI Prudential Life Insurance) ने प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता कंपनी सीएंट (Cyient) में हिस्सेदारी घटायी है।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज के जरिये सीएंट के 23,06,876 शेयर बेचे हैं। इससे आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल की सीएंट में हिस्सेदारी 5.02% से घट कर 2.99% रह गयी है।
इस खबर का सीएंट के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है। बीएसई में सीएंट का शेयर 548.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली वृद्धि के साथ 549.80 रुपये पर खुला। मगर शुरुआती कारोबार में ही लाल निशान में पहुँचने के बाद यह सुबह से दबाव में है। करीब 11.10 बजे सीएंट के शेयरों में 7.05 रुपये या 1.29% की कमजोरी के साथ 541.10 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,116.85 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 830.00 रुपये और निचला स्तर 530.00 रुपये रहा है।
वहीं इस समय आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का शेयर 0.30 रुपये या 0.09% की हल्की बढ़ोतरी के साथ 334.75 रुपये के स्तर पर है। इस समय इसकी बाजार पूँजी 48,062.89 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 17 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!