शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मनप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) करेगी मनप्पुरम एसेट फाइनेंस का अधिग्रहण

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) मनप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) मनप्पुरम एसेट फाइनेंस (Manappuram Asset Finance) का अधिग्रहण करने जा रही है।

कंपनी को मनप्पुरम एसेट फाइनेंस की 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए निदेशक मंडल की मंजूरी मिल गयी है।
बता दें कि एनबीएफसी मनप्पुरम एसेट फाइनेंस मनप्पुरम फाइनेंस की प्रमोटर समूह की कंपनी है। मनप्पुरम फाइनेंस ने 34,21,25,000 रुपये का यह सौदा व्यापार विस्तार के लिए किया है, जिसमें यह 10 रुपये प्रति वाले 2.97 करोड़ शेयरों को 11.5 रुपये प्रति की दर से खरीदेगी।
बीएसई में मनप्पुरम फाइनेंस का शेयर 121.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज वृद्धि के साथ 122.05 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 126.70 रुपये तक चढ़ा। इसके बाद कंपनी के शेयरों में थोड़ी बिकवाली देखने को मिली है। करीब साढ़े 12 बजे मनप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में 0.35 रुपये या 0.29% की हल्की वृद्धि के साथ 121.65 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 10,278.19 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 129.80 रुपये और निचला स्तर 66.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख