शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीआईसी (GIC) करेगा इंडियन होटल्स (Indian Hotels) में 4,000 करोड़ रुपये निवेश

सिंगापुर का सोवरेन वेल्थ फंड जीआईसी (GIC) अगले तीन सालों में इंडियन होटल्स (Indian Hotels) में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

इस पूँजी का इस्तेमाल देश में लक्जरी, ऊपरी अपस्केल और अपस्केल सेगमेंट में होटलों के अधिग्रहण में किया जायेगा।
दोनों पक्षों के बीच हुए करार के तहत इंडियन होटल्स और नये होटलों का अधिग्रहण करेगी, जिन्हें खरीदने के लिए यह 30% पूँजी का योगदान देगी। वहीं बाकी पूँजी का भुगतान तीन वर्षों की अवधि में जीआईसी द्वारा किया जायेगा।
इस खबर से इंडियन होटल्स के शेयर में मजबूती देखने को मिली है। बीएसई में इंडियन होटल्स का शेयर 141.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह कमजोरी के साथ 141.25 रुपये पर खुला और डेढ़ बजे के करीब एक तीखी उछाल के साथ 150.50 रुपये तक चढ़ा। करीब 3.20 बजे कंपनी के शेयरों में 0.85 रुपये या 0.60% की वृद्धि के साथ 142.75 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 16,976.66 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 161.00 रुपये और निचला स्तर 110.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख