शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) ने किया 650 करोड़ रुपये के डिबेंचरों का भुगतान

वित्तीय सेवा प्रदाता रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) ने 650 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों का भुगतान कर दिया है।

ये डिबेंचर 17 मई के बकाया था। यह खबर ऐसे में आयी है जब यह रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनियाँ नकदी संकट का सामना कर रही हैं।
समूह की कम से कम दो कंपनियाँ, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस और रिलायंस होम फाइनेंस, की इस महीने की शुरुआत में ऋण पर रेटिंग में कटौती की गयी, जिसके कारण रिलायंस कैपिटल का शेयर दबाव में रहा है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में रिलायंस कैपिटल का शेयर 2.45 रुपये या 2.18% की मजबूती के साथ 114.95 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,904.89 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 487.60 रुपये और निचला स्तर 103.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!