शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेके सीमेंट (JK Cement) के शुद्ध लाभ में 55% की बढ़ोतरी

2018 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2019 की समान अवधि में जेके सीमेंट (JK Cement) के मुनाफे में 55% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

कंपनी का शुद्ध लाभ 96 करोड़ रुपये से बढ़ कर 150 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान जेके सीमेंट की शुद्ध आमदनी 1,316 करोड़ रुपये के मुकाबले 13.4% की बढ़त के साथ 1,492 करोड़ रुपये रही।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने जेके सीमेंट के नतीजों को सकारात्मक बताया है। ब्रोकिंग फर्म के अनुसार अच्छी वसूली से कंपनी के नतीजों को सहारा मिला है।
साल दर साल आधार पर ही जेके सीमेंट का तिमाही एबिटा मार्जिन 491 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 18.7% रहा, जबकि एबिटा 53.5% की बढ़ोतरी के साथ 279.5 करोड़ रुपये रहा। ब्रोकिंग फर्म ने जेके सीमेंट के लिए 1433.6 करोड़ रुपये की आमदनी के साथ 127 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था।
सीमेंट बिक्री की बात करें तो तिमाही में कंपनी की बिक्री 5.8% की बढ़ोतरी के साथ 28.8 लाख टन रही।
बेहतर नतीजों का सीमेंट कंपनी के शेयर पर काफी सकारात्मक असर पड़ रहा है। बीएसई में जेके सीमेंट का शेयर 846.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह अच्छी बढ़त के साथ 887.00 रुपये पर खुला। अभी के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 919.00 रहा है।
करीब 11 बजे जेके सीमेंट 50.95 रुपये या 6.02% की तेजी के साथ 897.25 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,931.38 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 972.00 रुपये और निचला स्तर 650.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख