शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) के शेयर भाव में करीब 1% की बढ़ोतरी

प्रमुख दवा कंपनी टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) के शेयर भाव में करीब 1% की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने 100 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्र जारी किये हैं। 23 सितंबर 2019 को मैच्योर होने वाले इन पत्रों पर 7.93% की वार्षिक ब्याज दर रखी गयी है। कंपनी ने वाणिज्यिक पत्रों को सूचीबद्ध न करने का प्रस्ताव रखा है।
बीएसई में टोरेंट फार्मा का शेयर 1,646.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह अच्छी बढ़त के साथ 1,681.60 रुपये पर खुला, जो अभी के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर भी रहा है।
करीब साढ़े 10 बजे टोरेंट फार्मा का शेयर 15.50 रुपये या 0.94% की तेजी के साथ 1,661.35 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 28,132.30 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,964.00 रुपये और निचला स्तर 1,282.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख