शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वेलस्पन एंटरप्राइजेज (Welspun Enterprises) के शेयर में 9.5% से ज्यादा तेजी

वेलस्पन एंटरप्राइजेज (Welspun Enterprises) के शेयर भाव में 9.5% से अधिक मजबूती देखने को मिल रही है।

दरअसल कंपनी को देवास औद्योगिक जल आपूर्ति परियोजना का संचालन शुरू करने के लिए अनंतिम समापन प्रमाण पत्र (Provisional Completion Certificate) मिला है। कंपनी ने घोषणा की है कि इस परियोजना को निर्धारित तिथि से पहले ही पूरा कर दिया गया।
इसी खबर का कंपनी के शेयर पर शानदार असर देखने को मिल रहा है। बीएसई में वेलस्पन एंटरप्राइजेज का शेयर 107.75 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह बढ़त के साथ 113.85 रुपये पर खुल कर अभी के कारोबार में 122.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयरों में 10.35 रुपये या 9.61% की तेजी के साथ 118.10 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,748.86 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 202.85 रुपये और निचला स्तर 88.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख