शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

प्रमोटरों द्वारा हिस्सेदारी की पेशकश से अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) में मजबूती

अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के शेयर में 3% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।

बता दें कि अदाणी ग्रीन के प्रमोटरों ने ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) के जरिये कंपनी में 5.59% हिस्सेदारी बेचने का निर्णय लिया है। अदाणी ग्रीन के दो प्रमोटर, अदाणी ट्रेडलाइन (Adani Tradeline) और यूनिवर्सल ट्रेड ऐंड इन्वेस्टमेंट (Universal Trade and Investment), 43 रुपये प्रति के भाव पर कंपनी के 8.75 करोड़ शेयर बेचेंगे।
दूसरी तरफ मंगलवार को बीएसई में अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 43.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 44.15 रुपये पर खुला है। अभी तक के कारोबार में 45.30 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 10.05 बजे अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 1.45 रुपये या 3.37% की मजबूती के साथ 44.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,952.04 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 77.60 रुपये और निचला स्तर 22.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!