शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचईजी (HEG) के मुनाफे में 17.29% की गिरावट, शेयर फिसला

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में कार्बन और ग्रेफाइट उत्पाद निर्माता कंपनी एचईजी (HEG) के मुनाफे में 17.29% की गिरावट आयी है।

कारोबारी साल 2017-18 की समान तिमाही में 634.01 करोड़ रुपये के मुकाबले एचईजी ने 524.42 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान एचईजी की शुद्ध आमदनी भी 1,292.45 करोड़ रुपये से 4.19% की वृद्धि के साथ 1,346.65 करोड़ रुपये रही।
साल दर साल आधार पर ही एचईजी का एबिटा 954.75% गिर कर 830.28 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 73.6% से घट कर 58.5% पर आ गया।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एचईजी के नतीजों को स्थिर कहा है, जिनमें आमदनी अनुमान से कम, जबकि मुनाफा और एबिटा इसके अनुमान से अधिक रहे। ब्रोकिंग फर्म ने एचईजी के 444 करोड़ रुपये के मुनाफे और 1393.6 करोड़ रुपये की आमदनी का अंदाजा लगाया था।
मुनाफे में गिरावट का कंपनी के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है। बीएसई में एचईजी का शेयर 1,718.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज कमजोरी के साथ 1,684.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में 1,633.00 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 80.70 रुपये या 4.70% की कमजोरी के साथ 1,637.50 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,543.31 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 4,950.00 रुपये और निचला स्तर 1,542.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!